वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने रविवार काे दिन में कहा कि उनकी पार्टी 243 सीटाें पर चुनाव लड़ेगी, सारे ऑप्शन खुले हुए हैं। पप्पू यादव और उपेंद्र कुशवाहा से बात चल रही है। शाम काे सहनी दिल्ली रवाना हाे गए, बाेले- भाजपा नेताओं ने बुलाया है। लिहाजा अभी तय नहीं कि सहनी एनडीए में जाएंगे, अकेले लड़ेंगे या भाजपा के ब्लाॅक में शामिल हाेंगे।
इससे पहले रविवार काे प्रेस कांफ्रेंस में मुकेश सहनी ने कहा कि हम अपनी शर्तों पर चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल, पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विमर्श के बाद 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इस दाैरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राजीव मिश्र, संतोष कुशवाहा, विकास सिंह, मुकेश निषाद,अशोक चौहान, गौतम बिन्द, डॉ विश्वनाथ प्रसाद यादव, राज भूषण चौधरी और निर्मला सहनी आदि उपस्थित थे।
वीआईपी प्रत्याशी के कारण राजद ने जीता था उपचुनाव
सहनी ने कहा राज्य का अतिपिछड़ा वीआईपी के साथ है। वीआईपी ने सिमरी बख्तियारपुर उपचुनाव में 26 हजार वोट लाकर साबित कर दिया है। इस सीट पर राजद की जीत और एनडीए की हार मेरे उम्मीदवार को मिले वोट के कारण हुई। उधर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि सहनी को अपमानित करना तेजस्वी की सामंतवादी सोच है।
जाे बड़े भाई का नहीं हुआ, वाे बिहार के युवाओं क्या हाेगा
मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। कहा- जो अपने बड़े भाई का नहीं हुआ, वो बिहार के युवाओं का कैसे हो सकता है, जो महागठबंधन को नहीं संभाल सके, वे बिहार को कैसे संभालेंगे?
पीडीए में स्वागत है : पप्पू
जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि मुकेश सहनी और उपेंद्र कुशवाहा के लिए पीडीए का दरवाजा खुला है। वे पीडीए के साथ आएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment