चुनाव को लेकर पुलिस की गतिविधि तेज हो गयी है। पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। आपराधिक कांडों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी भी तेज कर दी है। इसके तहत अजीमाबाद पुलिस ने डीहरा गांव से एक कोर्ट वारंटी शेषनाथ सिंह को गिरफ्तार किया। वह बैंक से लोन लेकर समय पर नहीं दिया था।
जिसके कारण बैंक मैनेजर ने लोन लिए व्यक्ति शेषनाथ सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। दूसरी तरफ नारायणपुर पुलिस ने अगिआंव-बागा पथ पर अहिले खेड़ी बाजार के बीच से पच्चीस लीटर महुआ शराब व बाइक के साथ गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां निवासी टुनटुन सिंह को पकड़ा।
वह बाइक से शराब लेकर दूसरे गांव में सप्लाई करने जा रहा था। तभी अहिले खेड़ी बाजार के बीच पुलिस ने शराब कारोबारी को घेराबंदी कर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق