तारापुर विधानसभा क्षेत्र के टेटिया बंबर प्रखंड के उच्च विद्यालय देवघरा मैदान में शनिवार को आयोजित तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में कई कुर्सियां टूट गई। वो तारापुर की राजद प्रत्याशी दिव्या प्रकाश के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। लेकिन वो सभा में एक घंटे लेट से पहुंचे।
लेकिन युवाओं ने मैदान में तेजस्वी को सुनने के लिए धूप में जमे रहे। जैसे ही तेजस्वी मंच पर पहुंचते ही अपनी गले से गमछी निकाल कर घुमाया की युवा बेकाबू हो गए और बैरिकेटिंग तोड़ कर मंच तक पहुंचे और डांस कर तेजस्वी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने लगे।
इस क्रम में कई कुर्सियां टूट गई। उच्च विद्यालय के मैदान में काफी संख्या में प्रशासन थी लेकिन युवाओं को रोक पाने में विफल दिखा। तेजस्वी की हेलीकॉप्टर मैदान में उतरते ही राजद के कार्यकर्ताओं में गुलदस्ता देने हेलीपैड के पहुँचते तेजस्वी ने सभी सभी को मना करते हुए दौड़ कर मंच पर पहुंच कर लोगों से आग्रह करते रहे लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं दिखा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment