थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्नी पंचायत के धर्मपुर बन्नी निवासी कुलदीप मिश्रा के 35 वर्षीय पुत्र सुभाष मिश्रा की बुधवार के दोपहर पूर्वी ठाठा पंचायत के राज दरबार होटल के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन मृतक के आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि मृतक धर्मपुर बन्नी सुभाष मिश्रा प्रतिदिन अपनी साइकिल से किताब बेचने के लिए जाता था। बुधवार के दिन किताब बेचकर वह अपनी साइकिल से अपने घर्र्मपुर बन्नी की ओर लौट रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق