शहर में गुरुवार रात एक महिला साल्यूशन और वाइटनर का नशा कर मेन रोड पर बेहोश हो गई। पुलिस ने साल्यूशन और व्हाइटनर बेचने वाले मनमोहन स्टोर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवारा बाजार में स्टेशन रोड क्षेत्र में कचरा बीनने वाली एक महिला ने दुकान से साल्यूशन खरीदकर उसे कपड़े में लगाकर जोर से सूंघ लिया। जिसके कुछ ही देर में वह महिला बेहोश होकर गिर गई।

महिला की गोद में एक छोटा बच्चा भी था जो बेहोश मां के पास रोने लगा। पुलिस को खबर किए जाने पर सिपाहियों ने आकर महिला को होश में लाने का प्रयास किया। थाना मंगलवारा टीआई उमेश तिवारी तत्काल वहां आए और महिला को उपचार के लिए भेजा।

इसी के साथ स्टेशन रोड स्थित मनमोहन स्टोर पर जाकर पूछताछ की। पता चला कि साल्यूशन नामक वह द्रव पदार्थ मनमोहन स्टोर से ही बेचा जा रहा था। पुलिस ने मनमोहन स्टोर के संचालक प्रफुल्ल कुमार सोनी पिता जीवनदास सोनी 68 वर्ष निवासी जाकिर हुसैन वार्ड पर किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया बाद में उनकी जमानत दे दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment