पहाड़कट्टा तथा छत्तरगाछ पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के अलग-अलग मामले में सोमवार रात दो युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। छत्तरगाछ पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे शाहिद व पहाड़कट्टा पुलिस ने शराब के साथ पकड़े गए सुमन दास (30) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरगाछ ओपी क्षेत्र के कुसियारबाड़ी में शराब की नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गश्ती के दौरान गिरफ्तार कर, पुष्टि के बाद जेल भेज दिया। युवक की पहचान कोल्था निवासी शाहिद के रूप में हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment