चुनाव भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर बुधवार को गलगलिया बाजार, बॉर्डर रोड सहित पास के बेसरबाटी चुरली इलाके में गलगलिया पुलिस ने बीएसएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने जवानों को साथ लेकर गलगलिया के निचान बस्ती, सहनी टोला एवं बेसरबाटी के इलाकों में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान भी चलाया।

हालांकि, इस छापेमारी में किसी भी स्थान से शराब बरामद नहीं हुआ। थाने के एएसआई मेघनाथ चौधरी के नेतृत्व में हुए फ्लैग मार्च व छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस व बीएसएफ जवानों ने अपनी उपस्थिति तथा चौकसी का भरोसा दिलाकर लोगों में शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए साहस भरा। इस दौरान एएसआई श्री चौधरी ने बताया कि भयमुक्त वातावरण के लिए पुलिस हर मोर्चे पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारी में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment