इलाके में स्थापित मां दुर्गा की चार प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। शोभायात्रा में न बैंड बाजा थे और ना ही इस बार मेले लगे। महिला भक्तों ने मां को खोइचा देकर विदा किया। सूजापुर व पासीटोला स्थित प्रतिमा का चंपानदी घाट में और लक्खीकांत आचार्या लेन व गोपीनाथ घोष लेन की प्रतिमा का मकदुमसाह दरगाह घाट में विसर्जित किया गया।
विसर्जन संपन्न कराने को लेकर पुलिस के साथ पूजा समिति, शांति समिति का सहयोग रहा। विसर्जन को लेकर दुर्गा स्थान से लेकर विसर्जन घाट तक पुलिस के साथ पूजा समिति व शांति समिति के सदस्य डटे रहे। सार्वजनिक पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव व महासचिव देवाशीष बनर्जी ने बताया कि कोरोना की वजह से अधिकांश मंदिरों में सिर्फ कलश स्थापित कर परंपरा निभाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق