पटना जिले के सभी 14 विधानसभा के लिए चुनाव खत्म हाे गया है। पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, माेकामा, बाढ़, फतुहा बख्तियारपुर, मसाैढ़ी, फुलवारीशरीफ, दानापुर, पालीगंज, मनेर व बिक्रम का पाेल्ड ईवीएम व वीवीपैट एएन काॅलेज स्ट्रांग रूम में सख्त पहरे में रखा गया है। मतगणना 10 नवंबर काे हाेना है। काेराेना के गाइडलाइन के अनुसार, सभी तरह के जुलूस निकालने पर पाबंदी लगी हुई है।
सूत्राें का कहना है विजय जुलूस निकालने पर भी राेक रहेगा। अगर उम्मीदवार काे जुलूस निकालना हाेगा ताे उन्हें चुनाव आयाेग से अनुमति लेनी हाेगी। ऐसे हालात में मतगणना काे देखते हुए प्रशासन व पुलिस ने अपने तरीके से तैयारी शुरू कर दी है। पटना पुलिस व प्रशासन के लिए अब शांति रूप से मतगणना करा लेना ही एक बड़ा टास्क रह गया है।
सूत्राें के अनुसार 10 नवंबर की सुबह से ही एएन काॅलेज और इसके आसपास के रूटाें पर ट्रैफिक का भी बदलाव हाेगा। प्रशासन एक-दाे दिनाें में ट्रैफिक प्लान भी जारी करने जा रही है। वहीं करीब 500 जवानाें काे एएन काॅलेज के अंदर व बाहर तैनात किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق