23 व 24 नवंबर को सत्र 2020 इंटरमीडिएट प्रेक्टिकल सेंटअप परीक्षा होना है। जिसको लेकर अररिया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.रऊफ अनवर ने सूचना जारी किया है।
जारी सूचना में कॉलेज के प्रिंसिपल ने समूहवार प्रेक्टिकल परीक्षा की दो पालियों में रूटीन जारी किया है। रूटीन के मुताबिक 23 नवंबर को गणित समूह के प्रथम पाली में फिजिक्स, दूसरी पाली में केमेस्ट्री, 23 नवंबर को ही बायलॉजी समूह के प्रथम पाली में केमेस्ट्री, दूसरी पाली में फिजिक्स, 24 नवंबर को प्रथम पाली में बायलॉजी व आर्ट्स समूह के लिए 23 नवंबर को प्रथम पाली में जोगरफी, दूसरी पाली में साइकॉलोजी व 24 नवंबर को प्रथम पाली में होम साइंस की प्रेक्टिकल परीक्षा होना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment