

ठंड का अहसास हाेने के साथ ही कंबल वितरण शुरू हो गया। पिछले साल नगर परिषद द्वारा कंबल का वितरण नहीं किया जा सका था। कंबल मंगाने में देरी के चलते कंबल धरी रह गई थी।
बुधवार को वार्ड नंबर 28 के पार्षद प्रकाश महतो ने अपने वार्ड के चिह्नित 500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। वार्ड पार्षद ने कहा कि ठंड के समय गरीबों को कंबल नहीं मिल पाता है। इस लिए ठंड से पहले ही जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए हैं। लोग ठंड में इसका उपयोग कर सकेंगे। जरूरतमंदों के पहचान कर उन्हें कंबल दिया गया है। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद सुनीता देवी, वार्ड पार्षद अमरजीत प्रजापति, विमला देवी पारो देवी, संगीता देवी, तेतरी देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment