किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में नया कृषि कानून मील का पत्थर साबित होगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को गोपालपुर के एनडीए प्रत्याशी गोपाल मंडल के समर्थन में रंगरा के भगवती क्रीड़ा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है। भारत अब आत्मनिर्भर बन चुका है। अब किसानों को मंडियों में बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 20 हजार करोड़ का विशेष पैकेज दिया है।
कोरोनाकाल में केंद्र सरकार ने बेहतर काम किया है। कोरोना वैक्सीन बनने के बाद सभी देशवासियों को मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने दावा कहा कि इस बार भी बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बचे हुए विकास कार्य को पूरा किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment