जदयू ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिजनों के कारनामों को लेकर सोमवार को ‘फुलवरिया टू होटवार’ वेबसाइट लांच किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार के वंशानुगत राजनीति में अपराध व भ्रष्टाचार है। तभी तो बाप (लालू) जेल में है और बेटा (तेजस्वी) बेल पर। फुलवरिया लालू का गांव है और अभी वे होटवार जेल के कैदी हैं।

उनके मुताबिक यह वेबसाइट इसलिए आवश्यक है कि तेजस्वी, लालूवाद को विचारधारा मानते हैं। इस वेबसाइट में लालू की संपत्ति गाथा, अपराध गाथा, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार, नरसंहार, सूर्य डूबने से पहले जनमानस में भय का माहौल, चिकित्सकों का अपहरण जैसे उद्धरण दिए गए हैं।

इसे देखकर स्पष्ट हो जाएगा कि कैसे तेजस्वी, उसी खौफनाक दौर में बिहार को ले जाना चाहते हैं। नीरज ने लोगों से अपील की कि 1990 से 2005 के बीच अपने आसपास की ऐसी कोई घटना, जो उनके जीवन को चुनौती में डाल दिया था, उसे दर्ज कराएं। खासकर नई पीढी के लोग इस वेबसाइट को जरूर देखें, ताकि लालूवाद जैसी विध्वंशकारी विचारधारा की जानकारी हो सके।

उन्होंने कहा-सजायाफ्ता लालू प्रसाद होटवार जेल के कैदी नंबर 3351 हैं। उनके पुत्र तेजस्वी यादव स्वयं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 120 बी के आरोपी हैं। तेजस्वी, लालू के पारिवारिक वारिस, संपत्ति के वारिस और राजनीतिक वारिस के रूप में विधानसभा चुनाव 2020 में मुकाबला कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
‘फुलवरिया टू होटवार’ वेबसाइट लाॅन्च करते जदयू नेता।

Post a Comment