टीएमबीयू में अब दीपावली से छठ तक की छुट्टियाें के बाद औपबंधिक बजट तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय से 31 अक्टूबर तक बजट का प्राक्कलन मांगा था। लेकिन काेविड-19 और विधानसभा चुनाव के कारण इसके लिए जरूरी बैठकें नहीं हाे पाईं। इस बीच उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने विश्वविद्यालय से डीए में की गई बढ़ाेतरी के आधार पर वेतन और पेंशन का आकलन कर इसकी रिपाेर्ट मांगी थी। लेकिन यह काम अभी अधूरा है। इस बीच अब शुक्रवार से 21 नवंबर तक विश्वविद्यालय में छुट्टी हाे गई और 22 नवंबर काे रविवार है। एक अधिकारी ने बताया कि अब विश्वविद्यालय खुलने के बाद ही बजट से जुड़े काम हाे पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment