राजधानी में मानवता को शर्मसार करने वाला वाकया हुआ है। पहली बार ऐसा दुष्कर्म जिसमें एक बेजुबान जानवर को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। मेडिकल टेस्ट में भी रेप की पुष्टि हो गई है। बुद्ध मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट के गार्ड ने वहीं के गली-कूचे में रहने वाली डेढ़ साल की एक डॉग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी गार्ड दिवाकर तिवारी काे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना पहली नवंबर की है। लखीसराय के रहने वाले दिवाकर काे अपार्टमेंट की पार्किंग में ही घिनाैनी हरकत करते किसी ने देख लिया। उसी ने इसका वीडियाे बना लिया और एनिमल एक्टिविस्ट निधि की परिचित प्रियंका काे भेज दिया। प्रियंका ने इसे निधि काे भेजा।

कंकड़बाग के 90 फीट में रहने वाली निधि केस दर्ज कराने के लिए काेतवाली थाने का दाे दिनाें तक चक्कर लगाती रही, पर केस दर्ज नहीं हुआ। बाद में उन्हाेंने पशुओं को क्रूरता से बचाने के लिए बनी संस्था पेटा के वकील काे सूचना दी। पेटा के वकील ने एसएसपी काे फाेन किया। शेष पेज-16 पर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी गार्ड

Post a Comment