भोजपुर जिले में धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों मोहल्ले व सड़कों पर दीप जलाकर खुशियां मनाई।

इसके साथ ही अपने आंगन में रंग बिरंगी रंगोली बनाकर सजाया था। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। जिसमें पटाखा, कुलिया, चकरी रॉकेट व बम था। आतिशबाजी करने से शहर की हवा हलकी दूषित हो गई। दिवाली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों व अपने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व भगवान की पूजा पूरी विधि विधान किए। वहीं आज लोग भैया दूज का पर्व मनाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment