विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार और जिला मंत्री रवि भूषण झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विहिप, बजरंगदल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति की कार्यकर्ता छठ पूजा के मौके पर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेंगे।
जिला मंत्री ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक को छठ पूजा में सेवा तथा सुरक्षा देने का निर्देश जारी किया है। विहिप अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि इस बार भी महा आस्था का पर्व छठ पूजा पारम्परिक तरीके से धूमधाम से बनाएं। किसी तरह का प्रतिबंध लगने कि बात अफवाह है। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन जैसे दो गज की दूरी, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए बच्चे व वृद्धों को भीड़ भाड़ से बचाते हुए हर्षोल्लास व उत्साह से छठ पूजा बनाएं। प्रशासन का किसी तरह का दबाव नहीं है। आपकी हमारी सुरक्षा करना प्रशासन का कर्तव्य है। अत श्रद्धालु माता, बहनों से अनुरोध है कि जब भी किसी तरह की सेवा की जरूरत हो नजदीकी बजरंगदल कार्यकर्ताओं को सूचित करें। वो आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे। किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना, व्यवधान होने पर विहिप बजरंगदल को सूचना अवश्य दें। जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्वयं अपने स्तर से विधि व्यवस्था देख रहे हैं। विहिप के जिला उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, सह मंत्री मनीष भारती, कोषाध्यक्ष अंदर मंडल, केनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मोनु, पीके पल्लव, विक्की मेहता, केनगर अध्यक्ष दिलिप मेहता गिरानन्द मेहता, बनमनखी अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी देबू मंडल, मीरगंज अध्यक्ष निखिल रंजन देव, जिला मिलन केन्द्र प्रमुख रमण नायक, अखाड़ा प्रमुख अमित बाबा, नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद साह, नगर मंत्री विनित भदोरिया, सह मंत्री बैभव कुमार सिंह, अनमोल अमन से संयोजक राजा पोद्दार आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment