भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने प्रेसवार्ता में कहा है कि शहर के दाे दर्जन सामाजिक संगठनाें के पदाधिकारियाें के साथ बैठक कर उनकी परेशानियाें काे जानने का प्रयास किया है। जाे दिक्कतें हैं, वह दूर हाे गयी हैं। इससे पहले उन्हाेंने सरकार के कामकाज की जानकारी दी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए जंगलराज की याद दिलायी।
उन्हाेंने एनडीए की सरकार और राजद की सरकार के बीच का फर्क आंकड़ाें से समझाया। कहा कि राजद काल में बजट का आकार 23,855 था अब बढ़कर 211761 करोड़ का हो गया है उस वक्त जीडीपी 3.19% थी जो अब बढ़कर 11.3%है। इसी तरह राजद काल में कृषि विकास दर 2.35%थी जो अब 8.5%है।
प्रति व्यक्ति आय उस समय आठ हजार थी, जो अब बढ़कर 43822 हो गई है। 2004 से 2005 तक राज्य में बिजली की उपलब्धता मात्र 24% थी, अब बढ़कर 99% है। इस दाैरान भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, कोषाध्यक्ष संजय केजरीवाल माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment