नारायणपुर थाना अंतर्गत सितुहारी गांव निवासी होमगार्ड के जवान 55 वर्षीय राधाकांत सिंह की मौत हार्ट अटैक से शनिवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुबह में शौच करने राधाकांत गए थे वही चक्कर आया और गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
आनन-फानन में शव को सदर अस्पताल लाया गया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने होमगार्ड के जवान को मृत घोषित कर दिया। मृतक गड़हनी प्रखंड कार्यालय में होमगार्ड में पदस्थापित थे। होमगार्ड के जवान के शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजन घर ले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment