गोवा की पूर्व राज्यपाल व भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ मृदुला सिन्हा के निधन पर भाजपा के युवा नेता मनोज चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री चौधरी ने कहा कि वो हम लोगों की अभिभावक थीं।
उनके निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है। उनसे मिले सान्निध्य व कुछ संस्मरण का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उनके राज्यपाल रहते हुए मैं दो-तीन बार राजभवन में जाकर उनसे मुलाकात की थी।
इस दौरान उनका मातृत्व प्रेम मिला। वह बिल्कुल एक बच्चे की तरह हम लोगों का केयर करती थी। मनोज ने कहा कि उनके निधन से भाजपा ने तो एक समाजसेविका व बड़ा नेता खोया ही है, मैंने भी अपना एक अभिभावक खो दिया है। उनका निधन बिहार ही नहीं देश के लिए एक बड़ी क्षति है,जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वह अच्छी राजनीतिज्ञ के साथ-साथ विद्वान भी थीं। उनका हमेशा से पढ़ने-लिखने का शौक रहा था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें यही ईश्वर से प्रार्थना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृदुला सिन्हा के साथ मनोज चौधरी।

Post a Comment