मतदाताओं काे शराब व पैसा बांटने के आराेप में प्रखंड प्रमुख राधिका देवी के देवर व शिक्षक सुबोध कौशिक को रविवार की रात मीनापुर पुलिस ने माेहनपुर गांव में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी गाड़ी से शराब मिलने की जब्ती सूची भी बनाई, लेकिन सुबाेध के समर्थकाें ने पुलिस टीम पर हमला कर उसे कार समेत मुक्त करा लिया।
थानाध्यक्ष अविनाश चंद्रा के बयान पर दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली में सुबोध कौशिक पर रुपए व शराब बांटने का आरोप है वहीं, दूसरी एफआईआर में पुलिस पर हमलाकर उसे मुक्त कराने के आराेप में दर्ज की गई है। जिस प्रत्याशी के पक्ष में सुबाेध जनसंपर्क कर रहे थे, उन्हें भी पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। हालांकि, एफआईआर में प्रत्याशी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें रविवार की देर रात सवा दो बजे सूचना मिली कि धर्मपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब व पैसे बांटे जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने सुबोध कौशिक की कार की तलाशी ली ताे गाड़ी से 9 बोतल शराब मिली। पैसा के लेनदेन के हिसाब का कागज भी बरामद किया गया।
सुबाेध के घर से पहले भी मिल चुकी है शराब
मीनापुर प्रमुख के देवर सुबाेध काैशिक पर पहले भी शराब तस्करी का आराेप लग चुका है। उनके निर्माधाधीन मकान से भी शराब जब्त की गई थी। इसकी एफआईआर मीनापुर थाने में दर्ज है।
^रुपए व शराब बांटने की सूचना पर मीनापुर प्रमुख के देवर की कार की जांच की गई थी। कार से शराब मिली, लेकिन रुपए नहीं मिले। इसी बीच पुलिस पर उपद्रवियाें ने हमला कर सुबाेध काे मुक्त करा लिया।
- जयंत कांत, एसएसपी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق