बांका जिले के शंभुगंज दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा में हुई चोरी की वारदात में शामिल सुल्तानगंज के कलालीगली मोहल्ले के एक युवक को शंभुगंज थाने की पुलिस ने सुल्तानगंज पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शातिर इलू उर्फ अमित झा के निशानदेही पर बैंक से चोरी गए सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक इलू उर्फ अमित झा प्राइवेट बस स्टैंड में बस के अंदर छिपा हुआ था। बैंक से चुराए गए सामान भी दूसरे बस के नीचे छिपाकर रखा था।
शंभुगंज थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद दल-बल के साथ यहां आकर गिरफ्तार युवक एवं बरामद सामान साथ लेकर चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पिता अमरेंद्र झा स्टेशन जाने वाली बाजार में हीं दवा दुकान चलाता है।
गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में पुलिस को अपने अन्य सहयोगी का भी नाम बताया है। गिरफ्तार युवक इसके पूर्व भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस गिरफ्तार युवक के पिता से भी पूछताछ की। बता दें कि शनिवार की रात उक्त बैंक से चोरों ने कम्प्यूटर, लैपटॉप सहित तीन लाख रुपए के सामान उड़ा लिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment