चोरी के आरोप में गिरफ्तार मीराचक निवासी हीरा मंडल मंगलवार सुबह में शौच के दौरान हथकड़ी की रस्सी काट कर फरार हो गया। जीरोमाइल पुलिस ने हीरा को बियाडा के एक बंद पड़े कारखाने में चोरी करते सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके साथ दो अन्य साथी भी थे, जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। गिरफ्तारी के बाद हीरा को जीरोमाइल थाने लाया गया। मंगलवार सुबह में शौच जाने के दौरान पुलिस की हिरासत से वह हथकड़ी का रास्ता काट कर फरार हो गया।
हीरा के फरार होने की जानकारी पाकर पुलिस सक्रिय हुई और उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। मामले में हीरा के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी जीरोमाइल थाने में दर्ज की गई है। एक प्राथमिकी बियाडा के बंद पड़े कारखाने में चोरी से संबंधित है, जबकि दूसरी प्राथमिकी पुलिस हिरासत से हीरा के भाग जाने का है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment