सौरा हाईस्कूल कैंपस में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी विनोद यादव को जीताने की अपील की।

इस दौरान भूपेंद्र यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव उसी जंगलराज के युवराज हैं, जो व्यक्ति महागठबंधन को ही संभालकर नहीं रख सका, वह बिहार को क्या संभालेगा।
उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी जैसे दलित पिछड़े समुदाय के नेता आरजेडी के साथ थे। लेकिन चुनाव से पहले यह सब एक-एक करके अलग होते चले गये। इससे समझा जा सकता है कि उनकी नेतृत्व क्षमता कैसी है। मोदी जी ने लोकतंत्र में सुरक्षा लाने काम किया है।

वहीं भाजपा प्रत्याशी विनोद यादव ने कहा में बायसी विधानसभा को सुंदर और विकसित करने का संकल्प लिया है। सबके साथ सबका विकास मंत्र पर काम करूंगा। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार देश और बिहार के विकास का काम कर रहे हैं। ठीक उसी प्रकार में बायसी विधानसभा में विकास का गंगा बहा दूंगा। उन्होंने नीतीश कामों को भी गिनाया कहा घर घर गैस कनेक्शन, शौचालय, गली नाली, नल जल आदि का काम किया है। उन्होंने अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। सभा में प्रमुख रितेश कुमार दीप नारायण यादव भोला कुशवाहा अरुण समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tejashwi, the crown prince of the same jungle raj, who could not manage the grand alliance.

Post a Comment