

तातारपुर निवासी बैंककर्मी महिला रिश्तेदार से दुष्कर्म के आरोप में भागलपुर पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज निवासी बिहार पुलिस के ट्रेनी डीएसपी सोमेश मिश्रा को गुरुवार काे गिरफ्तार कर लिया। सोमेश के खिलाफ इसी साल मार्च में महिला थाने में उक्त बैंक कर्मी महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
महिला शादीशुदा है और कोलकाता के एक बैंक में पदस्थापित है। पुलिस की जांच में ट्रेनी डीएसपी पर लगे आरोप सही पाए गए थे। महिला थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। मामला दोनों के नौकरी में आने से पहले दिल्ली का है। जहां झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया था। लेकिन दोनों परिवार रिश्तेदार है, इस कारण युवती की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया था। इस बीच युवती की शादी हो गई और उसे बैंक में नौकरी मिल गई। जबकि सोमेश मिश्रा भी बीपीएससी पास कर डीएसपी बन गए।
लेकिन ट्रेनिंग के दौरान सोमेश मिश्रा कोलकाता पहुंच कर युवती को बैंक जाकर परेशान करने लगे। इस पर कोलकाता पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद बैंक कर्मी महिला ने भागलपुर के महिला थाने में केस दर्ज कराया था।
साहेबगंज निवासी डीएसपी हो चुका है सस्पेंड
केस दर्ज होने और जांच में मामला सही पाए जाने पर ट्रेनी डीएसपी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया था। पुलिस एकेडमी से उन्हें मुख्यालय के आदेश पर रोहतास डीआईजी के यहां अटैच किया था, लेकिन आज तक उन्होंने वहां रिपोर्ट नहीं की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment