50 हजार के इनामी अपराधी रविंद्र यादव की गिरफ्तारी में बाधा पैदा करने वाले, पुलिस पर हमला कर अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ बाइपास टीओपी थानेदार अमित कुमार ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।
मामले में इनामी अपराधी रविंद्र यादव की बहन भरको गांव निवासी बबली देवी, पिता खुटाहा निवासी लालजी यादव, रामाधीन यादव, मिथुन यादव और गोराडीह रामचंद्रपुर गांव निवासी गब्बर कुमार को नामजद और 15 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार इनामी अपराधी को काेर्ट में किया पेश, भेजा जेल
50 हजार के इनामी अपराधी गिरफ्तार रविंद्र यादव को पुलिस ने पूर्व सैनिक गणेशी यादव के हत्या मामले में कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि हिरासत में लिये गए भाई व अन्य परिजनों को छोड़ दिया गया।
सोमवार सुबह में रविंद्र यादव की गिरफ्तारी खुटाहा स्थित उसके घर से हुई थी। गणेशी यादव की हत्या में मृतक की पत्नी सरस्वती देवी ने सोहित यादव, उसके भाई पलामू जिला बल के सिपाही रोहित यादव, मोहित यादव, सुबुकलाल यादव, रविंद्र यादव और वीरेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment