नवंबर महीना शुरू होते ही तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। इसकी वजह से रात के साथ अब सुबह-शाम भी मौसम सर्द हो गया है। पिछले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। वहीं पर दिन में भी पारा तीन डिग्री गिरा है। इसके साथ पश्चिम की तरफ से 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आने वाली हवाओं की वजह से दिन में धूप होने के बाद भी तपीश कम रही। इससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के अंतिम सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में अभी 15 से 17 डिग्री का अंदर बना रहेगा। इससे रात में गलन का एहसास नहीं होगा। लेकिन, रात में चलने वाली ठंडी हवा से मौसम शाम से लेकर दूसरे दिन सुबह तक सर्द ही बना रहेगा। फिलहाल, पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment