विश्व आयुर्वेद परिषद एवं नीमा के तत्वावधान में धन्वंतरी जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सह कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि दरभंगा के पूर्व सचिव डॉ. देवेंद्र सिंह एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी थे। इस दाैरान डॉ. विपिन बिहारी ने कहा, आयुर्वेद के रसायन वाजीकरण का सेवन करने से मानव जाति की उन्नति बढ़ेगी। अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह ने कहा, आयुर्वेद के अंदर जिस जीवन शैली की चर्चा की गई है, वह ऊर्जा बढ़ाने वाली है।

डॉ. विनोद कुमार ने कहा, हमें आयुर्वेद के नाड़ी विद्या के विस्तार की आवश्यकता है। स्वागत मीडिया प्रभारी डॉ. विकास शर्मा ने किया। माैके पर महिला प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. ऊषा कुमारी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. प्रमिला कुमारी, महिला फोरम प्रमुख डॉ. पुष्पलता, डॉ. सुधा, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. रीता, डॉ. इंदु, डॉ. बलराम, डॉ. रितेश वर्मा, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. सत्या, डॉ. विनय झा, डॉ. सारंगधर मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dr. Vipin said - By using chemical rationalization in Ayurveda, you will get long life

Post a Comment