दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक युवक ने अपती पत्नी को घर से निकाल दिया। मामला अकबरनगर थाना क्षेत्र के कसमाबाद गांव का है। इसे लेकर पीड़ित महिला नीलम देवी ने अपने पति सुनील मंडल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि मेरी शादी 6 साल पहले कसमाबाद निवासी बडो मंडल के पुत्र सुनील मंडल से हुई थी। मुझे 6 माह की एक बच्ची भी है।

शादी में मेरे पिता ने अपने सामर्थ्य के मुताबिक दहेज में उपाहार ससुराल वालों को दिया था। शादी के बाद छह-सात माह तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन इसके बाद पति बाइक की मांग करने लगे। मेरे मायके वालों ने जब बाइक देने में असमर्थता जताई तो इसके बाद वे मुझे प्रताड़ित करने लगे।

बाइक की मांग को लेकर अक्सर मेरे साथ मारपीट करने लगे। सोमवार सुबह भी पति ने मेरे साथ मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया। इसके बाद मैं अपने भाई को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर भाई सुल्तानगंज, कृष्णगढ़ से कसमाबाद पहुंचा और मेरे साथ थाना आया। इधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife not found bike in dowry, beaten wife out of home

Post a Comment