ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी आशिकपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला ने अपने दो वर्षीय पुत्र की चाकू से गला काटकर बुरी तरह घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल बच्चे को मुहल्लेवासी के साथ पिता मुकेश तांती सदर अस्पताल ले गए। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं विक्षिप्त महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो

Post a Comment