सबौर के सिमरो गांव निवासी कपिलदेव मंडल ने गोराडीह थाने में कुछ लोगों के खिलाफ रंगदारी और समरसेबुल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कपिलदेव का कहना है कि मोहनपुर बहियार में उनकी जमीन है, जिसमें धान लगा है। धान का पटवन के एवज में कुछ लोगों ने एक लाख रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर मारपीट की और समरसेबुल चोरी कर ले गए।

10 लीटर शराब के साथ पुलिस ने दिव्यांग को किया गिरफ्तार

जीरोमाइल पुलिस ने रानी तालाब निवासी गोविंद कुमार को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गोविंद दिव्यांग है। मामले में गोविंद के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संशोधित धाराओं में जीरोमाइल पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें, शहर में शराब तस्कर चुनाव का फायदा उठाकर शराब बेच रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment