थाना क्षेत्र के देसरी गांव में महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने, शराब बेचने, लड़की को रख कर नाजायज काम करवाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में देसरी की पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 11 लोगों को नामजद किया।
पीड़िता ने बताया कि गांव के ही मो सिराज, मो मुस्ताक, मो परवेज, मो मिथुन, मो शौकत सहित 11 लोगों को पर आरोप लगाते हुए बताई कि 2 माह पूर्व संजो बेगम ने एक बच्चे को जन्म दिया था। कुछ दिन बाद मृत्यु हो गई।
सभी आरोपी डायन कहकर प्रताड़ित कर रहे थे। 12 दिसंबर की रात्रि 10:00 बजे में घर पर लाठी डंडे पिस्टल से लैस होकर पहुच गया। मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। में जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर जाकर छुप गया। मैं अपनी पुत्री की शादी के लिए कपड़े जेवरात अपने बक्से में रखे हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment