जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी क्षेत्राें से चल रही बर्फीली हवा के असर से पूरे उत्तर बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन के साथ ही रात का तापमान लगातार सामान्य से काफी कम हाेने के कारण लाेगाें काे ठंड से राहत नहीं मिल रही है। क्रिसमस से पहले ही न्यूनतम पारा 9 डिग्री से कम हो गया। जिस कारण 28 तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार है।

मंगलवार को लगातार 5वें दिन जिले में शीतलहर का सितम जारी रहा। दोपहर 12 बजे के बाद भी अधिकतम तापमान के सामान्य से 4.7 डिग्री कम 19 डिग्री तक पहुंचने से लाेग परेशान हैं। शीतलहर के बीच मंगलवार काे दूसरे दिन भी दोपहर बाद धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 19 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
कुहासे के कारण सुबह में हो रहा था बूंदा-बांदी का अहसास

घने कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह 5 बजे विजिबिलिटी 15 मीटर से भी पर पहुंच गई। खासकर हाईवे पर इतनी कम विजिबिलिटी से वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही थी। लाइट जलाने के बावजूद धीरे-धीरे गाड़ी चलानी पड़ रही थी। सुबह 11 बजे के आसपास दृश्यता 50 मीटर तक पहुंची।

दोपहर में धूप निकलने के बाद ही सड़कों पर वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। हालांकि, देर शाम होते-होते फिर हाईवे से शहर तक सुबह वाली स्थिति हो गई। 15 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। कुछेक वाहनों की आवाजाही को छोड़ कर ठंड के कारण लोगों की आवाजाही बहुत कम दिखी। इससे सड़कें सुनसान दिखीं।
2011 में 25 दिसंबर को 7.1 रहा था न्यूनतम तापमान

दिसंबर महीने में क्रिसमस से पहले इससे पूर्व कभी न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री तक नहीं पहुंचा। इससे पूर्व वर्ष 2011 में 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.1 पर पहुंचा था। इस बार 28 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 20 डिग्री के आसपास रहेगा। इस कारण ठंड का प्रकोप भी जारी रहेगा।

आगे भी जारी रहेगी शीतलहर, देर सुबह तक छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार चार दिनाें तक बर्फीली पछुआ हवा के कारण लाेगाें काे शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। पूसा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नाेडल अफसर डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने, हल्के बादल छाने और देर सुबह तक कोहरे का अनुमान है। औसतन 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैरिया के लक्ष्मी चौक इलाके में एनएच पर मंगलवार की रात को कोहरे के कारण वाहन चालक परेशान रहे।

Post a Comment