चंपानगर में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हो गई। बुधवार देर शाम मोहन मिश्री लेन के मो. ओबेश (40) ने इलाके की पांच वर्षीया बच्ची काे टहलाने के बहाने चंपानला रोड के नीचे बन रहे एक मकान के अंदर ले गया और उसके याैन शाेषण का प्रयास किया। घटना की जानकरी बच्ची ने देर रात अपनी दादी को दी। उसके शरीर में जलन हाे रहा था। छाती पर काले निशान थे। इसके बाद घर के लाेगाें ने समाज के लोगों को घटना की जानकारी दी।
पीड़ित बच्ची के पिता ने देर रात नाथनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। नाथनगर इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने मो. ओबेश के घर पर देर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच कराई गई है। उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। मो. जिन्नत के पुत्र मो. ओबेश को गुरुवार काे जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One who attempted sexual exploitation of the girl arrested in Nathanagar, sent to jail

Post a Comment