शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शुक्रवार को पुनाईचक इलाके में संयुक्त टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति चोटिल हो गया। इसका इलाज गार्डिनर अस्पताल में कराया गया।
हालांकि, घटना स्थल पर मौजूद दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने हंगामा करने वाले को भगाने के साथ लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं, संयुक्त टीम ने पटना सिटी अंचल के सिटी चौक से पटना साहिब स्टेशन तक, पाटलिपुत्र अंचल के विश्वेश्वरैया भवन से लेकर पुनार्इचक, शिवपुरी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
नूतन राजधानी अंचल में एक्जीबिशन रोड और फ्रेजर रोड लिंक पथ से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासनिक पदाधिकारियों के मुताबिक 28 नवंबर से 18 दिसंबर तक 1258150 रुपए जुर्माना वसूलने के साथ 24 स्थायी और 145 अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
घरों के आगे अतिक्रमण कर बनाए चबूतरे को ताेड़ा
जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम पटना सिटी अंचल में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों से 6500 रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान पटना साहिब स्टेशन से लेकर सिटी चौक तक चलाया गया। घरों और दुकानों के आगे अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरे को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा सड़क के किनारे गिट्टी-बालू गिरानेवाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। कई जगहों पर टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच नाेकझाेंक भी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment