नए साल में नवगछिया, सुल्तानगंज, पीरपैंती, सबौर, हबीबपुर और अकबर नगर को सौगात मिलने जा रही है। नवगछिया नगर पंचायत जहां नगर परिषद बनेगा, वहीं अब्जूगंज गांव सुल्तानगंज नगर परिषद का हिस्सा बनेगा।

महेशरामपुर, रायपुर, सुंदरपुर और शेरमारी को मिलाकर महेशरामपुर नगर पंचायत बनेगा। इसका नाम पीरपैंती नगर पंचायत हाेगा। इतना ही नहीं, अकबरनगर, हबीबपुर और सबौर भी स्वतंत्र नगर पंचायतें बनेंगी।

गुरुवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू राय ने नगर पंचायत व नगर परिषद में शामिल हाेने वाले गांवाें की पूरी रिपोर्ट डीएम प्रणव कुमार को सौंप दी है। डीएम ने मुख्य सचिव की वीसी में इसकी पूरी जानकारी दी है। अफसराें की माने तो अगले साल पंचायत चुनाव हाेने वाले हैं। इसके लिए इन पंचायताें में नए सिरे से पंचायताें का पुनर्गठन हाेगा।

बढ़ेंगी माैलिक सुविधाएं, विकास के काम में आएगी तेजी

नवगछिया का ऐसा हाेगा स्वरूप

नवगछिया में नगर परिषद बनने पर शहर इलाके में तेतरी, पकरा पंचायत के कई गांव शामिल हाे जाएंगे। गाेपालपुर प्रखंड के गाेसाईगांव पंचायत का हरनाथचक टाेला भी गाेसाईगांव पंचायत से कटकर नगर परिषद का हिस्सा बनेगा।

अफसराें ने बताया, 2011 की जनगणना के अनुसार, पकरा पंचायत की जनसंख्या 14169 है। पकरा गांव पूरी तरह नगर परिषद का हिस्सा बनेगा। इसका एक चाैथाई भाग नगर परिषद में शामिल होगा। इसके बाद इस पंचायत की 9877 जनसंख्या पकरा पंचायत का हिस्सा बनी रहेगी।

इसी तरह तेतरी पंचायत की कुल जनसंख्या 12440 है। नगर परिषद में सिर्फ तेतरी गांव आएगा। इसके बाद इस पंचायत की 9330 जनसंख्या तेतरी पंचायत का हिस्सा बनी रहेगी। तेतरी पंचायत के एक चाैथाई भाग काे नगर परिषद का हिस्सा बनाया जाएगा। गाेसाईगांव पंचायत की कुल जनसंख्या 11326 है। इस पंचायत के हरनाथचक टाेले की कुल 1699 की आबादी नगर परिषद में शामिल हाेगी।

अब्जूगंज के 4466 लोग शामिल होंगे नगर परिषद में

सुल्तानगंज नगर परिषद का विस्तार हाेगा। इसमें अब्जूगंज पंचायत के अब्जूगंज व नवादा गांव में सिर्फ अब्जूगंज भाग ही नगर परिषद में शामिल हाेगा। इस पंचायत की कुल आबादी 13928 है। लेकिन अब्जूगंज की 4466 की आबादी ही नगर परिषद में शामिल हाेगी।

पीरपैंती नगर पंचायत में चार गांवों को किया जाएगा शामिल

पीरपैंती का महेशरामपुर पंचायत अधिसूचना के बाद पीरपैंती नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा। इसमें पंचायत के 4 गांव महेशरापमुर, रायपुर, सुंदरपुर व शेरमारी रहेेंगे। पूरे पंचायत की आबादी 14550 है। इसमें सबसे बड़ा गांव महेशरामपुर की आबादी 9646 है।

अकबरनगर, हबीबपुर व सबाैर भी नगर पंचायतें बनेंगी। अकबरनगर पंचायत सुल्तानगंज, हबीबपुर पंचायत जगदीशपुर व सबाैर पंचायत इस समय सबाैर प्रखंड का हिस्सा हैं। नगर पंचायत बनने के बाद सभी का स्वतंत्र अस्तित्व हाेगा।

इनकी इतनी है आबादी

अकबर नगर 13,326
हबीबपुर 12,063
सबाैर 12,575

अब्जूगंज 13,928
महेशरामपुर 9,646



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Navgachiya will be city council, area of Pirpainti Nagar Panchayat, Sultanganj will increase

Post a Comment