विशुनपुर गांव में घर की गंदगी फेंकने के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ की एक-एक महिला जख्मी हो गईं। दोनों घायलों के पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। यहां दोनों महिला का इलाज चल रहा है। मारपीट में घायल रजिया देवी के देवर रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि भाभी दरवाजे के पास बाहर में बैठकर खाना खा रही थी जिसे राजेश कि पत्नी इंदु देवी लांघ कर चली गई।
मना करने पर इन्दु देवी और पति राजेश कुमार, सुभाष कुमार, सावित्री देवी, अमित कुमार मिलकर मारपीट करने लगे। जिसमें रजिया देवी का सिर फट गया जिससे वह बेहोश हो गई। वहीं दूसरी पक्ष के मारपीट में घायल इंदु देवी के पति राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी घर की गंदगी रजिया देवी के घर के तरफ से खेत में फेंकने जा रही थी। इसी बीच दरवाजे पर बैठी रजिया देवी ने रास्ते में जाने से मना कर गाली-गलौज करने लगी।
मना करने पर रजिया देवी राजेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, रविन्द्र कुमार, कविता देवी सभी लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल इंदु देवी ने थाने में आवेदन देकर राकेश कुमार, रविन्द्र प्रसाद, रजिया देवी, कविता देवी,और राजेंद्र प्रसाद पर मारपीट का आरोप लगाई है। थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष का आवेदन ले लिया गया है और इलाज के लिए सीएससी भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment