फतेहपुर प्रखंड के गंभरी गांव स्थित खलिहान में आग लग जाने से किसान रामा यादव का धान लग 30 हजार नेबारी जलकर राख हो गया। इस अगलगी में किसान को करीब एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। खलिहान में गांव के किसान रामा यादव का धान का पुंज लगा हुआ था। एक दिन पहले ही धान की पिटाई शुरू की थी।
शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे खलिहान में अचानक आग लग गई। पीड़ित किसान ने बताया कि खेतों से तैयार धान फसल को काटकर खलिहान में लाकर रखा था। गेहूं लगाने के बाद धान की पिटाई शुरू की थी। धान के पुंज में अचानक आग लग गई। हवा चलने के कारण आग देखते ही पूरे पुंज व बोझा में आग पकड़ लिया।
हल्ला पर वे पूरे परिवार दौड़ कर खलिहान पहुंचे। काफी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। लेकिन तब तक धान का पुंज जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि इस आग में मेहनत से उपजाए गए करीब एक लाख रुपये मूल्य के धान और नेबारी जल गया। अब उसके पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment