थाना क्षेत्र के पंचरुखा व झखिया के लोगो में गुरुवार को पीडिया भसान को लेकर आपस मे झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो, जिनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां हुई। वही बवाल बढ़ते देख असमाजिक तत्वो ने पंचरुखा के गगन महतो के घर मे आग लगा दी। जिससे उसका कपड़ा, अनाज, रुपया सहित अन्य सामान जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के अनुसार भीड़ से दो चक्र गोली चलने की भी आवाज आई।
जिस पर दोनो गांव के लोग सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर सदर डीएसपी, रघुनाथपुर ओपी थानाध्यक्ष, बंजरिया पुलिस, नगर इंस्पेक्टर, मुफस्सिल इंस्पेक्टर सहित जिले से पुलिस बल बुलानी पड़ी। डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की झड़प हो गई।
जिसे बड़ी मुश्किल से समझाया गया। वही दोनो पक्ष से पांच पांच लोगों को नगर थाना में बैठक के लिए बुलाया गया।मौके पर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता, नगर इंस्पेक्टर इंदिरा कुमारी, मुफस्सिल इंस्पेक्टर राकेश कुमार, रघुनाथपुर ओपी प्रभारी भास्कर, बंजरिया प्रभारी अभय कुमार, लालबाबू राय, अजय सिंह, संतोष सिंह, अजय राम, सहित पर्याप्त संख्या में जिला पुलिस बल मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق