नए वर्ष की शुरुआत इस बार पुष्य नक्षत्र से हाेगी, जाे वर्ष-2021 के लिए शुभ फलदायक हाेने वाला है। इस दिन शुक्रवार हाेने के साथ ही पुष्य नक्षत्र व बुधादित्य याेग का भी संयाेग रहेगा। इसके साथ ही अमृतसिद्धि व सर्वाथसिद्धि याेग भी है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में गाेचर कर रहा है। वहीं, सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे। विशेष रूप से पुष्य नक्षत्र याेग की शुरुआत 31 दिसंबर गुरुवार की संध्या 7.56 बजे से ही शुरू हाे जाएगा।

ज्याेतिषाचार्य अभिनव पाठक व पं. रमेश मिश्र का कहना है, इस नक्षत्र में खरीदारी करना भी काफी शुभ फलदायक सिद्ध हाेता है। एक जनवरी काे पुष्य नक्षत्र हाेने के साथ ही सूर्य व बुध के धनु राशि में एक साथ रहने से बुधादित्य याेग रहेगा। पुष्य व बुधादित्य दाेनाें के कारण किए गए कार्याें में सफलता मिलती है। इस दिन पुष्य याेग हाेने पर ज्वेलरी, भूमि, भवन, वाहन व वस्त्र की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार अपने अाप में मां संताेषी व स्वयं शुक्रदेव का अधिपत्य वाला दिन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment