
अपने अधीनस्थ शिक्षक नियोजन संबंधित लंबित फोल्डरों को उपलब्ध कराने के संबंध में स्थापना के डीपीओ ने जिले के सभी बीईओ को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा हुआ है कि उच्च न्यायालय पटना में पारित आदेश के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना जांच संख्या बीएस 08/2015 में वांछित फोल्डर की मांग बार-बार की जा रही है। जो अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 25 सितंबर को डीईओ कार्यालय में बैठक में लंबित फोल्डर या एफआईआर दर्ज कर उसकी कॉपी के साथ लेना सुनिश्चित करे। अगर ऐसा आप नहीं करते है तो आप पर कार्रवाई निश्चित होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment