
अमर शहीद कवि कैलाश स्मृति संस्थान क अध्यक्ष भाई ब्रह्मेश्वर के नेतृत्व में 28 सितंबर को आयोजित होनेवाले कार्यक्रम का स्थल निरीक्षण कर बैठक हुई। मौके पर सभी सदस्यों ने अमर शहीद कवि कैलाश की शहादत दिवस की तैयारी की समीक्षा की। मौके पर होटल मौर्या के जीएम बीडी सिंह, डा दिनेश सिन्हा, अजीत कुमार सिंह, बरमेश्वर सिंह बेहरा, मृत्युंजय भारद्वाज, संजय शाश्वत, अधिवक्ता सुनिल सिंह, उमेश सिंह, रूपेन्द्र मिश्रा, संत जेवियर्स धोबहां के संचालक सनोज कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष भाई ब्रह्मेश्वर ने बताया कि 28 सितंबर को कवि कैलाश के माल्यार्पण के साथ राष्ट्रगान के बाद कवि जी पर अधारित लघु नाट्य, गीत, संगीत व 1942 आंदोलन से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती लोक कलाकार जीयालाल ठाकुर व संजय शाश्वत के विद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment