मालूम हो कि प्रखण्ड के जवाहर बाग अमनौर में लगने वाले दस दिवसीय सर्वोदय मेला के आयोजन को लेकर आपसी मतभेद के कारण दो कमिटि का चयन कर लिया गया था। मेला का आयोजन में दोनों पक्ष अपनी अपनी भागीदारी के लिए आमने सामने एक दूसरे के बने हुए थे। एक सप्ताह पूर्व शांति समिति के बैठक के दौरान अधिकारी दोनों पक्ष को एकजुटता बनाये रखने की अपील किया,परन्तु समित्ति के दोनो पक्ष के सदस्यों के ताना तानी के कारण माहौल बिगड़ता चला जा रहा था। जिस कारण स्थानीय प्रशासन को इसमें दखलंदाजी करना पड़ा। इधर सचिव अनमोल सिंह ने कहा कि हर बार से इस बार भव्य रूप में मेला सजेगा। खेल तामसा के साथ मेले में प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। प्रवासी लोगों के लिए ठहरने का भी उचित प्रबंध किए गये है। मौके पर थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम,सीओ सुशील कुमार,प्रो देवेन्द्र प्रसाद सिंह,जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह,संजय कुमार,पिंटू सिंह,समेत दर्जनों ग्रामीण लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق