आंदर हाई स्कूल से इंटर कॉलेज पर द्वितीय सर्वाधिक परीक्षा शुरू होने से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में नवी दसवीं के 2476 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वही हाई स्कूल के प्रिंसिपल परमात्मा कुमार यादव का कहना है कि परीक्षा 24 सितंबर से शुरू हुआ है जो कि 1 अक्तूबर तक चलेगा। परीक्षा दो पालियो में हो रहा है पहली पाली दसवीं कक्षा के छात्र छात्राएं 10:00 बजे से 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली नवी कक्षा की छात्र छात्राएं 2:00 बजे से 5:00 बजे तक इग्जाम चल रहा है और हाई स्कूल में 6 रूम है जो कि इग्जाम के समय एक बेंच पर 2 छात्र बैठने की वजाये 4 से 5 छात्र छात्राएं बैठ रहे है रूम के कमी होने के कारण कुछ बच्चे स्कूल के सीढ़ियों पर बैठकर एग्जाम देते हुए नजर आए। छात्र-छात्राओं को बहुत दिक्कत से अपना पेपर देना पड़ रहा है वही रूम में मौसम खराब होने के वहज से अंधेरा हो जाता है जिससे छात्र-छात्राओं को पेपर लिखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

परीक्षा में शामिल छात्र।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ander News - second term examination started in high school 2476 candidates attended

Post a Comment