
आमस |आमस मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समारोह का आयोजन किया। चण्डीस्थान अवस्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह की अगुआई में यहां कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय ज्ञान परम्परा में उत्पन्न युगऋषि थे। इस अवसर पर उपेंद्र कुमार सिंह, अभयानंद कुमार सिंह, दिनेश दास, ओमप्रकाश कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, विजय प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, अजय आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق