प्रखंड के आमस पंचायत के वार्ड नंबर 4 में वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के द्वारा 400 मीटर पथ का निर्माण किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया अरविन्द कुमार मिश्रा ने किया। इस योजना की कुल लागत सात लाख 53 हजार 500 है। रोड के उद्घाटन के मौके पर सरपंच रंजीत गुप्ता, राधेश्याम सिंह राजदेव सिंह, पप्पू सिंह, गोपाल सिंह, संतोष सिंह, प्रसाद सिंह, उपेंद्र प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

इस योजना के पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी है। मौके पर मुखिया श्री मिश्रा ने कहा कि पंचायत के समग्र विकास को लेकर उनका प्रयास जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment