बिक्रमगंज - डिहरी स्टेट हाइवे पर जोरावरपुर गांव के समीप स्कार्पियो की धक्के से साइकिल सवार छात्रा के साथ अन्य चार लोग घायल हो गए। ओवरटेक करने के दौरान यह घटना घटी। धक्का मारने के बाद मौके का फायदा उठा चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला। स्कार्पियो के धक्के से घायल गरूड़ा निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री शिल्पी कुमारी 17 वर्ष व अधेड़ जितेंद्र गिरी को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और उक्त पथ काे जाम कर पूरी तरह से आवागमन ठप कर दिया। जामकर्ता कई घटनाओं का हवाला देते हुए सड़क पर गतिरोधक बनवाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे बीडीओ प्रशांत कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने लोगों को समझाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन जामकर्ताओ ने उनकी एक न सुनी। बाद में गति अवरोधक बनवाने का भरोसा बीडीओ द्वारा दिलाने पर ही आवागमन शुरू हो सका।

बिक्रमगंज - डिहरी पथ पर जोरावरपुर के समीप ओवरटेक करने के दौरान हादसा

सड़क जाम करते लोग व जाम कर रहे लोगों को समझाते बीडीओ।

तीन थानों की पुलिस के अचानक जाम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीण हो गए आक्रोशित, प्रशासन विरोधी लगाए नारे

जाम की सूचना पर बीच राजपुर, नासरीगंज व बिक्रमगंज थाने से पुलिस बल को मौके पर आने से जामकर्ता आक्रोशित हो गए व प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। ग्रामीण नारायण पासवान, कमलेश कुमार व शफीक आलम ने बताया कि यहां बीडीओ ने काफी सूझबूझ से काम लिया। मामला संगीन होते देख बीडीओ ने सड़क पर गति अवरोधक बनवाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने खुद आपसी सहयोग से तत्काल ही ब्रेकर बनवा डाला। शिल्पी इसी थाना गरुड़ा निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री बताई गई है। वहीं जितेंद्र गिरी बहुआरा गांव के निवासी बताए गए हैं। जितेंद्र का इलाज सीएचसी गोड़ारी में हो रहा है। वहीं शिल्पी का इलाज बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल में चल रहा है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घ्ाटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ओवरटेक के दौरान यह घटना घटी।

घर से साइकिल से जाेरावरपुर कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा

छात्रा कोचिंग के लिए गांव से जोरावरपुर साइकिल से आ रही थी। उसके पीछे जितेंद्र गिरी छेना बेचने के लिए गोड़ारी जा रहे थे। तभी तीव्र गति से आ रही स्कार्पियो एक वाहन को ओवरटेक करते हुए सड़क किनारे चल रहे लोगों को धक्का मारते हुए भाग निकला। इस दौरान गांव के दो तीन लड़कों को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज गांव के ही निजी क्लिनिक में कराया गया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि स्थिति गंभीर है। उसके कान व नाक से खून का रिसाव हो रहा है। जिसका इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - scorpio crushed four people walking on the road two in critical condition
Ara News - scorpio crushed four people walking on the road two in critical condition

Post a Comment