बिक्रमगंज - डिहरी पथ पर जोरावरपुर के समीप ओवरटेक करने के दौरान हादसा
सड़क जाम करते लोग व जाम कर रहे लोगों को समझाते बीडीओ।
तीन थानों की पुलिस के अचानक जाम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीण हो गए आक्रोशित, प्रशासन विरोधी लगाए नारे
जाम की सूचना पर बीच राजपुर, नासरीगंज व बिक्रमगंज थाने से पुलिस बल को मौके पर आने से जामकर्ता आक्रोशित हो गए व प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। ग्रामीण नारायण पासवान, कमलेश कुमार व शफीक आलम ने बताया कि यहां बीडीओ ने काफी सूझबूझ से काम लिया। मामला संगीन होते देख बीडीओ ने सड़क पर गति अवरोधक बनवाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने खुद आपसी सहयोग से तत्काल ही ब्रेकर बनवा डाला। शिल्पी इसी थाना गरुड़ा निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री बताई गई है। वहीं जितेंद्र गिरी बहुआरा गांव के निवासी बताए गए हैं। जितेंद्र का इलाज सीएचसी गोड़ारी में हो रहा है। वहीं शिल्पी का इलाज बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल में चल रहा है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घ्ाटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ओवरटेक के दौरान यह घटना घटी।
घर से साइकिल से जाेरावरपुर कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा
छात्रा कोचिंग के लिए गांव से जोरावरपुर साइकिल से आ रही थी। उसके पीछे जितेंद्र गिरी छेना बेचने के लिए गोड़ारी जा रहे थे। तभी तीव्र गति से आ रही स्कार्पियो एक वाहन को ओवरटेक करते हुए सड़क किनारे चल रहे लोगों को धक्का मारते हुए भाग निकला। इस दौरान गांव के दो तीन लड़कों को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज गांव के ही निजी क्लिनिक में कराया गया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि स्थिति गंभीर है। उसके कान व नाक से खून का रिसाव हो रहा है। जिसका इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق