
अकबरपुर | अकबरपुर पीएचसी में 15 एएनएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बद्री प्रसाद के समक्ष अपना- अपना योगदान दिया। डॉक्टर बद्री प्रसाद ने बताया कि सभी एएनएम को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीनस्थ एपीएचसी व स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजा गया है। योगदान देने वाले एएनएम के रूप में मीरा कुमारी, रीता कुमारी, कंचन कुमारी, लीलम कुमारी, कुसुम कुमारी, कुमारी बबिता सिंहा, पिंकी कुमारी, सरिता कुमारी, प्रतिमा सिंह, कुमारी सुनिता, मुन्नी कुमारी, कुमारी स्वीटी सिंहा, खुशबू कुमारी, अंशु कुमारी, रितु कुमारी मुख्य रूप से शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق