हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 31 पर लगाया जाम, परेशान होते रहे लोग
अकबरपुर मे हत्या के बाद जाम कर रहे लाेगाे काे समझाती पुलिस।
सिटी रिपोर्टर| अकबरपुर
अपराधियों ने पशु खरीदकर लौट रहे एक पशु व्यापारी के साथ लूटपाट करने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दिया और शव को बधार में फेंक दिया। बुधवार की सुबह शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 पर जाम कर हंगामा किया। घटना जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-दाहु विगहा बधार के पास की है। जहां बघार से पुलिस ने बुधवार की सुबह एक शव बरामद किया। शव की पहचान पहाड़पुर गांव के टोला दाहु विगहा निवासी लखन यादव के रूप में की गई है। लखन पशु व्यापारी था और पशु की खरीद-बिक्री कर अपना परिवार चलाता था। बताया जाता है कि मंगलवार को लखन पशु खरीदने के लिए घर से परसौला जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। वापस नहीं लौटने पर उसके परिजन चिंतित थे और लखन को खोज रहे थे। बुधवार की सुबह शौच के लिए गए लोगों ने बधार में एक शव देखकर हल्ला किया तो काफी संख्या में लोग जुट गए। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। शव की पहचान लखन के रूप में हो गई। शव की पहचान होते ही गांव में कोहराम मच गया और चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद अधिकारियों द्वारा अपराधियों को पकड़ने तथा नियमानुसार आर्थिक मदद देने के आश्वासन के बाद जाम को हटाया जा सका।
गिरफ्तारी व आर्थिक मदद के आवश्वासन पर हटा जाम
बुधवार को शव मिलने के बाद एनएच जाम कर रहे ग्रामीणों हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने तथा मृतक के आश्रृत परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने अपराधियों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने आश्वासन दिया तथा बीडीओ ने परिजनों 20 हजार दिए जाने के बाद जाम हटाया गया।
दोहरीकांड का अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
सिरदला| सूखनर गांव में मंगलवार की देर शाम सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना पर एएसआई पवन झा ने डीएपी बल के सहयोग से दोहरी कांड के फरार अभियुक्त कुलदीप मांझी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया एक माह पूर्व गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान शराब बरामद हुई थी। लेकिन आरोपी चकमा दे फरार हो गया था।
व्यापारी की पैसे छीनने को लेकर हुई हत्या
प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि लखन यादव पेशे में एक पशु व्यापारी था। मंगलवार की सुबह वह 25 हजार रुपये लेकर पशुओं की खरीद करने पसरैला गया हुआ था। लौटने के दौरान पहाड़पुर गांव से पूरब नाला के पास घात लगाए अपराधियों ने उससे रुपए छीन लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आशंका है कि रुपये की छिनतई को लेकर अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया और शव को सुनसान जगह में फेंक दिया।
आवागमन में हुई परेशानी
आधे घंटे तक रहे जाम से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोनों ओर से आने- जाने वाली वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। जाम की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर उत्तेजित ग्रामीणों को समझा- बुझाकर बल पूर्वक जाम तोड़वाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق